Daily Horoscope
✕

दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी, नौ गुना बढ़ा प्रदूषण

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (08:03 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिवाली के मौके पर प्रदूषण को लेकर उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर पटाखे फोड़े गए। जमकर हुई आतिशबाजी से धुएं के गुब्बार और धुंध ने शहर की फिजाओं में बारूदी जहर घोल दिया। अब सांस लेना भी मुश्किल होगा।
 
दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट के पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। दिवाली की रात के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर सामान्य से 12 गुना तक ज्यादा हो चुका है। दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम जैसे पॉश इलाके में प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5 में लगभग 12 गुना तक गिरावट दर्ज की गई है।
 
आरके पुरम के अलावा आनंद विहार, शाहदरा, वजीरपुर, अशोक विहार और श्रीनिवासपुरी जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर सामान्य से कई गुना ज्यादा पहुंच गया है, ये आंकड़े रात करीब 10:00 बजे तक के हैं। जानकारों की मानें तो यह आंकड़ा सुबह तक कहीं और ज्यादा खतरनाक स्तर तक पहुंच सकते हैं।

खूब छूटे पटाखे, प्रदूषण बढ़ा : दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की जिससे राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह प्रदूषण का सूचकांक बढ़कर 350 के पार पहुंच गया।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार आज सुबह छह बजे दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 351 दर्ज किया गया जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्ट (सफर) ने बताया था कि सूचकांक 350 पर तभी पहुंचेगा जब लगभग पिछले साल जितने ही पटाखे छोड़े जाएंगे। इस स्थिति में मौसम की अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उसने शनिवार और रविवार को दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर तक पहुंचने की चेतावनी दी है। शनिवार को सूचकांक 471 पर और रविवार को 409 पर पहुंच सकता है। (वार्ता) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

पंजाब में दिवाली पर पराली जलाने का रिकॉर्ड, एक ही दिन में 1152 खेतों में लगी आग, कुल आंकड़ा 4459 पहुंचा

कौन है वो चीनी जासूस एलिस हुआंग जिससे अफेयर कर फंसे एनवीडिया CEO?

अगला लेख