sundarkand

डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स से छुट्टी मिली

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (13:59 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स सूत्रों के मुताबिक उन्हें मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे छुट्टी दी गई।
ALSO READ: मनमोहन सिंह बोले, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खड़ी है कांग्रेस
सिंह को पहले एम्स के कार्डियो-थोरैसिस (हृदय और सीने से संबंधित) यूनिट के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था। फिर सोमवार रात उन्हें एम्स के 'कार्डियो-न्यूरो टॉवर' के प्राइवेट वार्ड में भेजा गया था। उनकी कोविड-19 की जांच में भी संक्रमण नहीं पाया गया।
 
सूत्रों का कहना है कि नई दवा के कारण रिएक्शन हुआ और इस वजह से उन्हें भर्ती कराया गया। सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख