suvichar
✕

दिग्विजय सिंह ने फिर साधा मोदी पर निशाना

Updated: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014 (16:50 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनकी ‘एक रैंक एक पेंशन’ के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे संप्रग द्वारा उठाए गए कदमों का श्रेय ले रहे हैं।
 
कांग्रेस महासचिव सिंह ने ट्‍विटर पर अपनी टिप्पणी में कहा कि अब मोदी ने रक्षाकर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ का श्रेय लिया है। दूसरे लोगों ने जो काम किया है उसके श्रेय को हथियाने के लिए वे पूरे श्रेय के हकदार हैं ।
 
सिंह ने कहा कि रक्षाकर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ का निर्णय दो साल पहले संप्रग सरकार द्वारा लिया गया था, बजट में धन मुहैया कराया गया और वह इसका श्रेय ले रह हैं ।
 
प्रधानमंत्री ने कल दुनिया के सबसे उंचे युद्धक्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिये सियाचिन का औचक दौरा किया और देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना की।
 
मोदी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के बिना कितने दशक बीत गए । यह मेरे भाग्य में था कि वन रैंक वन पेंशन का काम पूरा हुआ तथा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के लिए तैयारियां की जा रही हंै। इस पर हम गर्व कर सकते हैं। सरकार इस काम को लेकर प्रतिबद्ध है। (भाषा)
Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार