biodatamaker
✕

दिग्गी बोले- ओबामा ने मोदी को आईना दिखाया

Updated: मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (13:17 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोगों पर लगाम लगाइए चाहे वे किसी भी धर्म के हों। धर्म के नाम पर देश को बांटना बंद करिए।
 
उन्होंने कहा कि ओबामा ने मोदी को आईना दिखा दिया है। शाबाश ओबामा जी। मोदी जी आपकी चाय पर गपशप में भारतीय संविधान की धारा 25 पर चर्चा तो हुई होगी? सबक लीजिए।
दिग्विजय ने कहा कि मोदीजी क्या आप सुन रहे हैं? सोशल मीडिया पर धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा सोशल मीडिया पर यदि आपको कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां प्राप्त हो रही हों तो आप इस बात पर ध्यान मत दीजिए। 
 
और क्या बोले दिग्विजय... पढ़ें अगले पेज पर...
 
 

उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारतीय नागरिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने और अपने धार्मिक विचारों को रखने पर धन्यवाद दिया। ओबामा ने हमें याद दिलाया है कि संविधान का आर्टिकल 25 देश के हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है। 
 
दिग्विजय ने सवाल किया कि क्या मोदी अपने बराक की सलाह पर विश्व हिंदू परिषद के अपने मित्रों से चुप रहने को कहेंगे? साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी मोहन भागवत से घर वापसी कार्यक्रम को रोकने के लिए कहेंगे। 
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश