Daily Horoscope
✕

दिग्विजय पर भाजपा का बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किल

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (16:22 IST)
नई दिल्ली। वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने जमकर पटलवार किया। पार्टी ने लगाया कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने अपने कार्यकाल में माओवादियों को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया था और अब जब वह केन्द्र में सत्ता से बाहर है तो ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर वह माओवादियों के पक्ष में खड़ी हो गई है। 
 
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है तो कांग्रेस उनके पक्ष में खड़ी हो गई है जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और उन्हें अंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया था। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर माओवादियों का 'माउथपीस' होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से बड़ा कोई नहीं है और कानून अपना काम करेगी। 
दिग्विजय सिंह के नंबर मिलने का किया खुलासा : संबित पात्रा ने कहा कि 'एक पत्र ऐसा मिला है, जिसमें प्रदर्शन के लिए माओवादियों को फंड देने की बात कही गई है और उसमें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का नंबर मिला है, जो राहुल गांधी के गुरु हैं।'  
 
माओवादियों के साथ कांग्रेस नेताओं का रोमांस : कांग्रेस नेताओं पर नक्सलियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए पात्रा ने कहा कि 'एक दिन में यदि सुरक्षा बलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो वह दंतेवाड़ा में हुआ है, जहां 76 सीआरपीएफ कर्मियों की हत्या कर दी गई। ब्लूस्टार ऑपरेशन के बाद एक दिन में होने वाला यह बड़ा नुकसान है, लेकिन कांग्रेस के कई नेता ऐसे माओवादियों के साथ रोमांस में व्यस्त थे। 
 
कांग्रेस ने कहा अघोषित आपातकाल : दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से मनीष तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब हमने 5 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी देखी है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि 'अगर यह अघोषित आपातकाल नहीं तो क्या है? यह न केवल बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है बल्कि यह भारत के संविधान पर भी हमला है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख