Hanuman Chalisa
✕

दिग्विजय का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, धार्मिक चरमपंथ को बढ़ावा दे रही है सरकार

Updated: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (14:13 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने केन्द्र भाजपा सरकार पर धार्मिक चरमपंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। 
 
एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक दिग्विजय ने कहा कि धार्मिक अतिवाद आतंकवाद की ओर ले ले जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तत्कालीन राष्ट्रपति जिया उल हक ने धार्मिक अतिवाद को बढ़ावा दिया। इसके चलते वहां आतंकवाद बढ़ा। 
 
उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान सरकार भी इसी तरह धार्मिक अतिवाद को बढ़ावा दे रही है। जो कि समान रूप से खतरनाक है। हालांकि दिग्विजयसिंह इस बयान पर ट्रोल भी खूब हुए।
 
उमंग साधु नामक ट्‍विटर हैंडल से कमेंट किया गया कि कांग्रेस वाले भाजपा को 400 सीट जितवाकर मानेंगे। उनका आशय था कि इस तरह की बयानबाजी से भाजपा को ही फायदा होने वाला है। 
 
रमन नामक व्यक्ति ने लिखा कि जाकिर नाइक को गले लगाने, महिला को टंच माल कहने के बाद तो कांग्रेस भी दिग्विजयसिंह को गंभीरता से नहीं लेती। वहीं नम्रता मीरचंदानी ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि दिग्विजय और कांग्रेस मुस्लिम चरमपंथ को बढ़ावा दे रहे हैं। 
 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख