Bhai Dooj
✕

नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेन-देन 23 गुना बढ़ा

Updated: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (08:15 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेन-देन में भारी वृद्धि देखी गई है। नवंबर में नोटबंदी की घोषणा के बाद से इस साल मार्च तक 64 लाख डिजिटल लेन-देन के जरिए 2,425 करोड़ रुपए का कारोबार किया गया, जो कि इस अवधि से पहले हुए डिजिटल लेन-देन के मुकाबले 23 गुना अधिक रहा।
 
नीति आयोग ने एक बयान में कहा कि मार्च 2017 तक कुल 63,80,000 डिजिटल लेन-देन हुए, जो करीब 23 प्रतिशत की वृद्धि है। इनमें कुल 2,425 करोड़ रुपए मूल्य का लेन-देन किया गया जबकि पिछले साल नवंबर 2016 तक डिजिटल लेन-देन की संख्या 2,80,000 थी जिनमें करीब 101 करोड़ रुपए की राशि का लेन-देन हुआ था।
 
बयान में कहा गया है कि आधार आधारित भुगतान की संख्या भी मार्च 2017 में बढ़कर 5 करोड़ हो गई, जो नवंबर 2016 में ढाई करोड़ थी। इसके अलावा तत्काल भुगतान सेवा से लेन-देन भी मार्च 2017 में बढ़कर 6.7 करोड़ हो गए, जो नवंबर 2016 में 3.6 करोड़ थे। (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख