suvichar

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की Coronavirus टीकाकरण के लिए 'संवाद रणनीति'

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (20:28 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित संवाद रणनीति जारी की जिसमें आशंकाओं को दूर कर टीके की स्वीकार्यता सुनश्चित करने के लिए सही और पारदर्शी सूचना उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
 
इस 88 पन्नों के दस्तावेज में देश के सभी राज्यों में सभी लोगों को कोविड-19 टीकों और टीकाकरण की प्रक्रिया के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय संवाद गतिविधियों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
 
मंत्रालय ने कहा कि संवाद रणनीति में टीके के बारे में आशंकाओं को दूर कर इसकी स्वीकार्यता सुनिश्चित करने तथा इसे प्रोत्साहन देने के लिए उचित समय पर बिलकुल सही और पारदर्शी सूचना प्रचारित करने की बात कही गई है।
ALSO READ: Corona Vaccine पर DCGI ने कहा- नया साल होगा बहुत शुभ
दस्तावेज के अनुसार रणनीति टीके की मांग पूरी न होने और लोगों के बीच इसकी ‘उत्सुकता’ को लेकर पैदा हो सकने वाली किसी संभावित निराशा को प्रबंधित और दूर करने पर केंद्रित है।
 
यह किसी मिथक या गलत अवधारणा की वजह से टीके की सुरक्षा और प्रभाव संबंधी आशंकाओं के चलते टीका लगवाने में ‘झिझक’ जैसी समस्या का समाधान करने पर भी केंद्रित है।
 
रणनीति टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान संभावित जोखिम के बारे में सूचना देने तथा किसी अवांछित संकट को कम करने पर भी केंद्रित है।
 
मंत्रालय ने कहा कि रणनीति पारदर्शिता के जरिए कोविड-19 टीके में लोगों का विश्वास पैदा करने तथा इससे संबंधित किसी गलत सूचना और अफवाहों से निपटने पर भी केंद्रित है।
ALSO READ: COVID-19 in India : देश में Corona के नए स्ट्रेन से कुल 25 लोग संक्रमित
इस उद्देश्य को मंत्रालय तीन तरह से हासिल करना चाहता है, जिसमें सामाजिक प्रभाव या विशेषज्ञों का समर्थन, राष्ट्रीय मीडिया त्वरित प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ स्थापित कर इसकी मदद लेने तथा सामुदायिक गतिशीलता एवं अग्रिम पंक्तियों के कर्मियों की मदद लेना शामिल है। (भाषा)
 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

राम मंदिर को आज मिल सकता है पहला CEO, 3 नामों का पैनल तैयार

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप ; तेल के दाम चढ़े

क्या तिब्बत में आपदा के नुकसान को छिपा रहा है चीन?

Heavy Rain Alert: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड-यूपी में बिगड़े हालात

अगला लेख