Hanuman Chalisa
✕

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2026 (12:16 IST)
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने एक विवादित बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भगवान राम और बांके बिहारी (कृष्ण) की तुलना करते हुए की गई उनकी टिप्पणी से कृष्ण भक्तों में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर इस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद संत समाज और अन्य नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
 

कथा के दौरान क्या बोले थे धीरेंद्र शास्त्री?

मध्य प्रदेश के करैरा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मंच से बोलते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और बांके बिहारी की मुद्रा व स्वरूप पर टिप्पणी की थी।
 
उन्होंने मंच से कहा, 'तुम्हारे वाले भगवान तो खड़े भी होते हैं, तो तीन जगह से टेढ़े (बांके) होते हैं... पांव के ऊपर पांव, कमर लचकाए, ऐसे बंसी बजाएं। हमारे वाले तो बिल्कुल सीधे खड़े होते हैं, आशीर्वाद देने की मुद्रा में। हमारे वाले का चलना, दिखना और धाम (अयोध्या) भी सीधा है, जबकि तुम्हारे वाले (वृंदावन) हर तरह से टेढ़े हैं। तुम्हारे वालों का बंसी बजाना खेल है, लेकिन हमारे वालों का धनुष चलाना खेल नहीं है।"
 

कृष्ण भक्तों में आक्रोश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कृष्ण भक्त और कई यूजर्स इस पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं और इसे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बता रहे हैं।
 

मिर्ची बाबा का तीखा पलटवार

इस बयान के बाद वैचारिक और तीखा विरोध भी शुरू हो गया है। मिर्ची बाबा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर कड़ी निंदा करते हुए जोरदार हमला बोला है। मिर्ची बाबा ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री, तेरा अंत आ गया है। कभी तू भगवान कृष्ण पर बयान देता है, कभी माताओं-बहनों पर टिप्पणी करता है। ध्यान रख, ये तेरी वाणी तुझे ले डूबेगी। भगवान के नाम पर ड्रामा और पाखंड बंद कर, वरना जनता तुझे दौड़ा-दौड़ाकर मारेगी। जिस कृष्ण ने पूरे ब्रह्मांड को ज्ञान दिया, तू उन पर टिप्पणी कर रहा है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख