ramcharitmanas

बारामूला जम्मू-कश्मीर का पहला जिला, जहां कोई आतंकी जिंदा नहीं, DGP का बयान

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (11:47 IST)
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई अभियान चलाए हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। बारामूला वह पहला जिला बन गया है जहां कोई जिंदा आतंकवादी नहीं है। जम्मू एवं कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आज की तारीख में बारामूला में कोई आतंकी जिंदा नहीं है।

जम्मू एवं कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि बारामूला जिले में बुधवार को हुए ऑपरेशन में 3 आतंकवादी ढेर कर दिए गए और उसके बाद बारामूला कश्मीर का पहला जिला बन गया है, जिसमें आज की तारीख में कोई भी आतंकवादी जीवित नहीं है।

बुधवार को बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर हुए थे। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई और इसके बाद मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को मार गिराया।

गौरतलब है कि आतंक प्रभावित बारामूला जिले में ही साल 2016 में आतंकियों ने उड़ी के सैन्य कैंप पर हमला किया था। इस हमले में सेना के 16 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के कई टेरर लांच पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का खात्मा किया था।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

अगला लेख