suvichar
✕

Mumbai : देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर में महिला ने की तोड़फोड़, आखिर कौन है वो...

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (22:32 IST)
Devendra Fadnavis office vandalized : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित कार्यालय के बाहर लगी उनकी ‘नेमप्लेट’ को एक महिला ने तोड़ दिया। यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है और इससे राज्य सरकार के दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यालय ‘मंत्रालय’ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के समय फडणवीस अपने कार्यालय में नहीं थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है और इससे राज्य सरकार के दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यालय ‘मंत्रालय’ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के समय फडणवीस अपने कार्यालय में नहीं थे। फडणवीस के पास गृह विभाग भी है।
ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस का जयंत पाटिल पर पलटवार, बोले- शिवाजी महाराज को लुटेरा कहना बर्दाश्त नहीं
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रवीण मुंडे ने बताया कि मध्य मुंबई की रहने वाली महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य प्रतीत हो रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला ने पहले भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इसी तरह की हरकत की थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम शुक्रवार को उसे ‘कॉउसलिंग’ देने के लिए उसके घर गई। महिला के मानसिक रूप से बीमार होने के संबंध में भी जांच की जा रही है।
 
यह घटना बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे के बाद हुई। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने ‘नेमप्लेट’ उठाई और उसे फर्श पर पटक दिया। उसने बाहर रखे गमलों को भी तोड़ने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा, महिला ने वैध प्रवेश पास के बिना मंत्रालय में प्रवेश किया। अब तक की जांच के अनुसार महिला ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वह अपना बैग अंदर भूल गई है और वह उसे लेना चाहती है।
ALSO READ: ...तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, जानिए देवेंद्र फडणवीस ने क्‍यों कहा ऐसा
उन्होंने बताया कि ‘नेमप्लेट’ तोड़ने के बाद वह उसी गेट से बाहर निकल गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, महिला को प्रवेश की अनुमति दिए जाने के संबंध में जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आरक्षित उस द्वार से अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और चूक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
घटना के सामने आते ही उसी महिला द्वारा अपने आवासीय भवन परिसर सहित अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की तोड़फोड़ करने के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। बृहस्पतिवार की घटना के संबंध में फिलहाल कोई पुलिस शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है। फडणवीस ने कहा कि अधिकारी पता लगाएंगे कि महिला को कोई शिकायत थी या नहीं।
 
फडणवीस शुक्रवार को सरकार की प्रमुख ‘लाडकी बहिन’ योजना के संबंध में एक कार्यक्रम के लिए शिरडी में थे। भाजपा नेता ने कहा, अगर हमारी बहन नाराज हैं, तो हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि समस्या क्या है और यह भी जांच करेंगे कि क्या उन्हें जानबूझकर भेजा गया था।
ALSO READ: मानसिक संतुलन खो चुके हैं उद्धव ठाकरे, इलाज की जरूरत : देवेंद्र फडणवीस
कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने शिवसेना-भाजपा-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आप देख सकते हैं कि ‘लाडकी बहिन’ कितनी नाराज है और सरकार के प्रति उसका गुस्सा कितना है...। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब है। देसाई ने कहा, लोग गुस्से में हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख