biodatamaker
✕

देवेंद्र फडणवीस चुने गए महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता

Updated: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (17:33 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार फिर से राज्य भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। इस बैठक में सभी 105 नवनिर्वाचित भाजपा विधायक उपस्थित थे। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

यह बैठक दक्षिण मुंबई के विधान भवन में हुई। तोमर ने कहा कि विधायक दल की बैठक में किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं किया गया। फडणवीस ने पार्टी विधायकों को उन पर विश्वास करने और उन्हें राज्य की सेवा करने का एक और मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी धन्यवाद दिया। यह बैठक 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी को लेकर टकराव की पृष्ठभूमि में हुई। शिवसेना को 288 सदस्‍यीय सदन में 56 सीटें मिली हैं, जबकि राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख