sundarkand
✕

उद्धव ठाकरे की नैतिकता पर फडणवीस ने उठाए सवाल, कहा- महाराष्‍ट्र में संवैधानिक सरकार

Updated: गुरुवार, 11 मई 2023 (14:37 IST)
Supreme court verdict on Maharashtra : महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई। उन्होंने कहा कि महाराष्‍ट्र सरकार पूर्णत: संवैधानिक है। कानून और संविधान के तहत ही सरकार बनी।
 
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि पुरानी स्थिति बहाल नहीं होगी। अदालत ने कहा कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री नहीं बहाल नहीं किया जा सकता। अयोग्यता पर फैसला देने का अधिकार स्पीकर के पास है। उन्होंने कहा कि स्पीकर के पास यह तय करने का अधिकार कि 2 गुटों में राजनीतिक दल कौन सा है। विधायकों के मामले से सदन पर असर नहीं। अदालत इस मामले में कोई फैसला नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग फैसला देने के लिए स्वतंत्र है। 
 
महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के मंसूबों पर पानी फिरा। वो कह रहे थे कि शिंदे सरकार जाएगी। ठाकरे ने नैतिकता के आधार पर नहीं डर के मारे इस्तीफा दिया था।
 
उन्होंने उद्धव पर पलटवार करते हुए कहा कि वे नैतिकता की बात ना करें। जब वे भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस और NCP के पास गए तब नैतिकता कहां थी।

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री शिंदे ने भी कहा कि आज सत्य की जीत हुई। कानून के मुताबिक सरकार बनाई। हमारी सरकार पूरी तरह संवैधानिक। उन्होंने कहा कि उद्धव को पता था कि उनके पास बहुमत नहीं था।
 
शिंदे ने कहा कि हमने बाला साहेब की शिवसेना बचाई। जनता ने हमें भाजपा के साथ रहने का जनादेश दिया था। हमने जनादेश का सम्मान किया।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख