dharma sangrah

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़े नेताओं ने दी गिरफ्तारी

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (17:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नोटबंदी को 'कालेधन को सफेद करने' का बड़ा घोटाला करार देते हुए शुक्रवार को यहां रिजर्व बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन किया और कई वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारी दी।
 
 
कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता नोटबंदी की दूसरी बरसी पर सुबह ही रिजर्व बैंक के सामने धरने पर बैठ गए और इसके विरोध में नारेबाजी की। गहलोत, आनंद शर्मा, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुष्मिता देव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
 
कांग्रेस नोटबंदी के बाद से ही मोदी सरकार की इस नीति का विरोध करती रही है। उसका कहना है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई और छोटे कारोबारियों का काम ठप हो गया तथा लाखों लोग बेरोजगार हो गए।
 
पार्टी ने कहा है कि सरकार ने यह निर्णय कर लोगों को अपना पैसा बैंकों से निकालने के लिए मोहताज बना दिया और करोड़ों लोगों को लाइनों में लगा दिया था। पार्टी का कहना है कि 2 वर्ष बाद भी देश नोटबंदी से हुए नुकसान से उबर नहीं पाया है। इसके लिए सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए। (वार्ता)

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में राहुल गांधी और अमित शाह, क्‍या मुलाकात हुई, कुछ बात हुई?

केंद्र से टकराए तमिलनाडु के सीएम विजय! 'वंदे मातरम' नहीं, अब सबसे पहले गाया जाएगा राज्य गीत 'तमिल थाई वाझथु'

पूर्वी सिंहभूम के 7238 बच्चों के लिए प्रशासन का राहत भरा कदम

'बादल फाड़' तबाही: भारी बरसात से हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर मप्र और राजस्थान में नदी-नाले उफान पर, पहाड़ों में रेड अलर्ट

किसानों के लिए खुशखबरी, गुजरात सरकार स्थापित करेगी प्राकृतिक खेती के 'मॉडल कैंपस', ट्रेनिंग के साथ बीज भी मिलेंगे

अगला लेख