Daily Horoscope
✕

डेल ने लांच किए नए गेमिंग लैपटॉप, कीमत रहेगी 3 लाख रुपए

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (23:02 IST)
नई दिल्ली। कम्प्यूटर एवं लैपटॉप बनाने वाली डेल इंडिया ने भारतीय बाजार में नए गेमिंग लैपटॉप एलिनवेयर एरिया 51एम, एलिनवेयर एम15 और डेल जी7 को लांच करने की घोषणा की जिसकी कीमत 2,99,590 रुपए तक है।
 
डेल के एलिनवेयर, गेमिंग और एक्सपीएस के उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक फ्रेंक एजोर ने यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि एलिनवेयर 51एम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह डेस्कटॉप का स्थान ले सके। इसमें बहुत कुछ ऐसे हैं, जो दुनिया में पहली बार किसी लैपटॉप में दिए गए हैं।
 
इसमें नौवीं पीढ़ी की 8 कोर डेस्कटॉप प्रोसेसर है। इसमें कई ऐसे उपकरण दिए गए हैं, जो अपग्रेड किया जा सकता है। 17 इंच स्क्रीन वाले इस लैपटॉप का वजन करीब 4 किलोग्राम है। इसकी कीमत 2,99,590 रुपए है और यह कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह से एलिनवेयर एम15 का स्क्रीन 15 इंच का है और एलिनवेयर 13 की तुलना में इसका वजन करीब आधा हो गया है और यह 2.16 किलोग्राम हो गया है। इसमें 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसी और डिजाइन ग्रैफिक्स कार्ड हैं। इसकी कीमत 1,78,399 रुपए है और यह कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
कंपनी ने इसके साथ ही अपने जी सीरीज गेमिंग लैपटॉप के तहत नया जी7 लैपटॉप लांच किया है। यह जी सीरीज में सबसे पतला गेमिंग लैपटॉप है। इसमें 8वी पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर और ग्राफिक कार्ड हैं। इसमें 6 जीबी जीडीडीआर6 वीडियो मेमोरी है। इसका स्क्रीन भी 15 इंच है। यह लैपटॉप पूरे देश में 1 अप्रैल से उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 1,57,399 रुपए है। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

अगला लेख