dharma sangrah
✕

Delhi Violence : भड़की हिंसा पर गृहमंत्री अमित शाह की आपात बैठक, 4 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 स्थानों पर लगी धारा 144

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (15:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद पूरी दिल्ली में तनाव है। खबरों के मुताबिक सोमवार रात भी कई जगह हिंसा की खबरें हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। नॉर्थ-ईस्ट जिले में करीब 10 स्थानों पर धारा 144 लगाई गई है। मौजपुर में एक बार फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई है। 
 
दिल्ली हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई और अधिकारियों को हालात पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए।
 
डीएमआरसी ने दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली में हुई हिंसा के कारण कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं।
इनमें जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जोहरी एनक्लेव, शिव विहार स्टेशन शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कई स्कूल कॉलेज बंद हैं।
 
खबरों के अनुसार उत्पातियों एक गाड़ी को आग लगा दी। शरद यादव ने दिल्ली हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था।
 
हिंसक प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में करीब पचास लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार अभी भी महिलाएं सीएए के विरोध में जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन पर बैठी हुई हैं।

पुलिस पर गोली चलाने वाला शख्स गिरफ्तार : खबरों के अनुसार नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाने वाले लाल टी-शर्ट में शख्स की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति का नाम शाहरुख है। शाहरुख की गिरफ्तारी की भी खबर है। 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख