dharma sangrah
✕

डीयू ने की पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए नि:शुल्क प्रारंभिक कक्षाओं की घोषणा

Updated: रविवार, 20 मई 2018 (14:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले छात्रों को स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल करने में मदद के उद्देश्य से 2 सप्ताह के लिए नि:शुल्क प्रारंभिक कक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की है।
 
 
ए कक्षाएं 8 विषयों वाणिज्य, कानून, पत्रकारिता (हिन्दी एवं अंग्रेजी), रसायन शास्त्र, भौतिकी, गणित, कम्प्यूटर साइंस एवं जीव विज्ञान के लिए आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में छात्रों की मदद के उद्देश्य से विश्वविद्यालय लगातार तीसरे साल ऐसी कक्षाओं का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य प्रवेश परीक्षाओं में सफलता के लिए छात्रों में शैक्षणिक दृष्टिकोण विकसित करना है। 
 
गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), अजा/अजजा, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी गैर क्रीमीलेयर), अल्पसंख्यक, शारीरिक रूप से अक्षम (पीडब्ल्यूडी), कश्मीरी विस्थापित, युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के आश्रितों या पूर्व सैनिक (रक्षा) इसमें आवेदन करने के योग्य हैं। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख