kundali milan
✕

भारी उछाल के बाद सोने और चांदी में आई गिरावट

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (10:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1228 रुपए टूटकर 52946 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 5172 रुपए की हानि के साथ 67584 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 72756 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। कोरोनावायरस के टीके के संबंध में की गई घोषणा के बाद सोने-चांदी की बिकवाली बढ़ गई है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना की हाजिर कीमत में 1,228 रुपए की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी की कीमत 25.70 डॉलर प्रति औंस थी। कोरोनावायरस के टीके के संबंध में की गई घोषणा के बाद सोने-चांदी की बिकवाली बढ़ गई है।

 वहीं शेयर बाजारों में तेजी लौटने की आहट से सोने तथा चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल दिख रही है।

रूस में कोरोनावायरस संक्रमण का पहला टीका विकसित होने की खबरों से भी निवेशकों की धारणा बदली है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन लाने की खबर से शेयर बाजार में विश्वास बढ़ा है। इससे सोने-चांदी में मुनाफावसूली हुई है जिससे कीमतें तेजी से नीचे आई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। हाजिर सोना की कीमतों में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में कमी आने की एक वजह अमेरिका सहित भारत में एक और आर्थिक पैकेज की चर्चा भी है। इससे सोने चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।
निवेशकों को अभी सोने में फिलहाल खरीदारी से बचना चाहिए। सोने में लगातार तेजी के बाद अब बिकवाली देखने को मिल सकती है। सोने का भाव वापस 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे जा सकता है, वहीं चांदी के भाव 60 हजार रुपए तक पहुंच सकते हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख