dharma sangrah
✕

तीस हजारी कोर्ट विवाद, अब दिल्ली के पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे, प्रदर्शन किया

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (12:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प का मामला और गरमा गया है। सोमवार को वकीलों की हड़ताल के बाद आज सुबह दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी वर्दी में पुलिस मुख्‍यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि हमें वकीलों से खतरा है। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा दी जाएं। 

पुलिस वाले हाथों में तख्तियां भी दिखाई दे रही है, इन तख्तियों पर 'सेव पुलिस' और 'हम भी इंसान हैं' जैसे नारे लिखे हैं। पुलिसकर्मी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वकीलों की ज्यादती के खिलाफ हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे और कमिश्नर से अपनी बात कहेंगे।
<

Delhi Commissioner of Police Amulya Patnaik: I appeal to all to maintain peace. It's trying time for us. We need to fulfill the responsibility of maintaining&assuring law&order.
It is expected from us that we the protectors of law will continue to assure law&order in the capital https://t.co/7Mj5hKMsH8

— ANI (@ANI) November 5, 2019 >
धरने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस के डीसीपी ईश सिंघल पुलिस मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मिले और मामले की गंभीरता से जांच कराने का आश्‍वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपका आना विफल नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने की अपील की।
 
2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट में पुलिस के साथ झड़प में घायल हुए वकीलों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने भी इंडिया गेट पर धरना दिया। इसके अलावा देशभर में वकीलों घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख