Hanuman Chalisa
✕

मेट्रो स्‍टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015 (23:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के भीड़भाड़ वाले राजीव चौक स्टेशन पर एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की, उसे घायल अवस्था में राम मनोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 30 वर्षीय यह युवक सुरक्षा कर्मियों की आंखों में धूल झोंकते हुए हथियार मेट्रो स्टेशन पर ले गया और रात पौने दस बजे के करीब उसने खुद को गोली मार ली। 
 
उन्होंने बताया कि यह हादसा द्वारका नोएडा लाइन के प्लेटफार्म पर हुआ। गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और बाद में उसे घायल अवस्था में राम मनोहर अस्पताल ले जाया गया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि आरंभिक जानकारी में यह पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस घटना की विस्तार से जांच कर रही हैं। इस घटना के बावजूद इस लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित नहीं हुई है और गाड़ियां नियमित रूप से चल रहीं हैं।
 
अत्यधिक सुरक्षा वाले मेट्रो स्टेशन पर गोली की आवाज सुनते ही लोग सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने स्टेशन पर मोर्चा संभाल लिया और जिसके बाद स्थिति सामान्य बन गई। (वार्ता)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...