Hanuman Chalisa

दिल्ली मेट्रो ने मैजेंटा लाइन के इंटरचेंज स्टेशनों पर 16 नए एएफसी गेट लगाए

रविवार, 3 जून 2018 (16:36 IST)
नई दिल्ली। हाल ही में शुरू हुई मजेंटा लाइन के नए इंटरचेंज स्टेशनों पर लोगों के निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो ने 2 स्थानों पर 16 नए स्वचालित किराया संग्रह द्वार स्थापित किए हैं।
 
 
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने हाल में कुछ लाइनों पर रेलगाड़ियों के आने-जाने की आवृत्ति बढ़ा दी है। डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि इससे पहले कुछ ट्रेन कुतुबमीनार स्टेशन तक ही जाती थीं।
 
कुतुबमीनार और हुडा सिटी सेंटर स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवृत्ति 4 मिनट 11 सेकंड से 2 मिनट 47 सेकंड कर दी गई है। जनकपुरी-कालकाजी मंदिर के बीच 24.82 किलोमीटर लंबी मैजेंटा लाइन को आम लोगों के लिए 29 मई को खोला गया था जिस पर 16 स्टेशन हैं। इनमें 14 अंडरग्राउंड और 2 एलिवेटेड स्टेशन हैं। (भाषा)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

Monsoon Alert : पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, राजौरी में 200 गाड़ियां बहीं, इन राज्यों में रेड अलर्ट

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

CM योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

सूरत : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी आज मांडवी के दौरे पर

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

अगला लेख