sawan somwar

चील के टकराने से टूटा मेट्रो लाइन का तार, लोग परेशान

Updated: बुधवार, 14 जून 2017 (09:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की द्वारका से नोएडा जाने वाली ब्लू लाइन पर मंगलवार को एक चील के बिजली के तार से टकराने से शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे इस लाइन पर मेट्रो सेवा लगभग 3 घंटे तक प्रभावित रही। 
 
मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार इस लाइन के आईपी एक्सटेंशन और यमुना बैंक स्टेशन के बीच शाम 4 बजकर 55 मिनट पर एक चील बिजली के तार से टकरा गई जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूट गया। इससे मेट्रो सेवा बाधित रही और ट्रेनों को सीमित खंडों पर बारी-बारी से चलाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि शाम 7.45 बजे के करीब इस खराबी को दूर कर लिया गया जिसके बाद इस लाइन पर मेट्रो सेवा सामान्य हो सकी। 
 
ऑफिसों से छुट्टी का समय होने के कारण इस लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों जैसे राजीव चौक और मंडी हाउस पर यात्रियों का सैलाब जमा हो गया। इस बीच ट्रेनों को अलग-अलग लूप में रुक-रुक कर चलाया गया जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। (वार्ता)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

धामी सरकार की सख्ती, भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, CM धामी बोले- उत्तराखंड में नफरत की कोई जगह नहीं

किसानों के लिए बड़ी राहत, गुजरात सरकार ने बढ़ाई कृषि उपकरण खरीद की समय सीमा, अब 15 दिन का और मौका

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

Nepal flood : नेपाल में तबाही का तांडव, 675 मौतें, 2400 लापता, फिर मंडरा रहा नए जलप्रलय का खतरा

अगला लेख