suvichar

सुरक्षा एजेंसियों की दिल्ली पुलिस को चेतावनी, हो सकता है आतंकी हमला

Updated: मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (13:23 IST)
नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी है कि 15 अगस्त से पहले पाकिस्तानी आतंकवादी राजधानी में हमले को अंजाम दे सकते हैं। आतंकी इन हमलों के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
मीडियो रिपोर्ट्‍स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये आतंकवादी 5 अगस्त का दिन भी चुन सकते हैं। क्योंकि 5 अगस्त के दिन ही मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 हटाया था। इसको पाकिस्तान की सरकार और वहां कट्‍टरपंथी संगठनों ने विरोध जताया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकवादी हमले के लिए यह दिन भी चुन सकते हैं। 
 
सुरक्षा एजेंसियों ने यह अलर्ट मानसूत्र सत्र से लेकर 15 अगस्त तक के लिए जारी किया है। इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए पहली बार दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें 'हार्ड किल' और 'सॉफ्ट किल' दोनों शामिल है। 
 
ड्रोन के खतरे को ध्यान में रखते हुए एयरफोर्स ने एक विशेष ड्रोन कंट्रोल रूम भी बनाया है। साथ ही 4 एंटी ड्रोन सिस्टम भी लाल किले पर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट में यह भी कहा है कि असामाजिक तत्व और आतंकी स्लीपर सेल कोविड-19 महामारी को बहाना बनाकर देश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख