ramcharitmanas
✕

पानी, बिजली, फोन के बिलों पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला...

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (11:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए अपने सभी प्रधान सचिवों और सचिवों से अपने-अपने विभागों के बिजली, पानी और टेलीफोन जैसे बिलों का ई-भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
 
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों को सभी सेवाओं का ई-भुगतान करने का निर्देश दिया है। उसमें कहा गया कि बीएसईएस, टाटा पॉवर, दिल्ली जल बोर्ड और एमटीएनएल अपने बिलों का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लेने के लिए सहमत हो गए हैं।
 
सरकार के प्रधान लेखा कार्यालय (पीएओ) ने सभी विभागों के प्रधान सचिवों और सचिवों को टेलीफोन, पानी और बिजली के बिलों के भुगतान के डिजिटललीकरण को बढ़ावा देने के लिए लिखा है।
 
पीएओ ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक हालिया कार्यालय ज्ञापन का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि टेलीफोन कंपनियों, बिजली व जल आपूर्ति करने वाली कंपनियों और बोर्डों, पेशेवर कर समेत अन्य सेवाओं का भुगतान सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से करना चाहिए।
 
विज्ञप्ति के मुताबिक सरकारी दफ्तरों के बिजली, पानी, टेलीफोन शुल्क का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से करने की संभावना तलाशने के लिए इस कार्यालय ने  दिल्ली जल बोर्ड, एमटीएनएल, बीएसईएस, टाटा पॉवर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों से चर्चा की है। बिजली कंपनियां और दिल्ली जल बोर्ड ने अपने बिलों का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लेने पर सहमति जताई है। 
 
उसमें यह भी कहा गया कि एमटीएनएल के प्राधिकारी भी बिलों का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लेने पर सहमत हो गए हैं। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख