dharma sangrah
✕

दिल्ली सरकार ने 'जातिवादी प्रश्न' के मामले की जांच के दिए आदेश

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (17:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से तैयार किए गए प्रश्नपत्र में जाति आधारित सवाल पूछे जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
 
इस मामले में अनुसूचित जाति समुदाय की ओर से शिकायतें मिलने के बाद गौतम ने सोमवार को मामले की जांच के आदेश दिए। अनुसूचित जाति और जनजाति मामलों के प्रभारी मंत्री गौतम ने मुख्य सचिव को भेजे एक नोट में कहा है कि वे इस मामले में जांच कर सकते हैं और प्रश्नपत्र बनाने वाले और इसकी जांच करने वाले के बारे में पूरी पड़ताल करके इस चूक की जिम्मेदारी तय करें।
 
उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में उन्हें रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया जाए, क्योंकि इससे हजारों उम्मीदवारों तथा इस समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। गौतम ने रविवार को कहा था कि यह मामला काफी गंभीर है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख