Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर के पास पहुंची

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (00:50 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को बेहद खराब होकर 'गंभीर' स्तर के पास पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार अगले महीने उत्तर-पश्चिम की ओर से हवाओं के आने की आशंका है जिससे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शुक्रवार शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 पर दर्ज किया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है और 'गंभीर' से अधिक दूर नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा' माना जाता है, 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम' श्रेणी का, 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' माना जाता है।
 
केंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली ने भी एक्यूआई 'बेहद खराब' श्रेणी का दर्ज किया। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुडगांव में भी वायु गुणवत्ता का स्तर गुरुवार को 'बहुत खराब' श्रेणी का दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया था लेकिन बुधवार को यह फिर से गिरकर 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख