Daily Horoscope
✕

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब, शुक्रवार तक और बिगड़ सकते हैं हालात

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (23:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता गुरुवार को बहुत खराब श्रेणी में रही और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार तक वायु गुणवत्ता की स्थिति और खराब हो सकती है। 
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। 
 
100 से 200 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में आता है जबकि 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। 401 से 500 के बीच का सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। 
 
केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानूमान प्रणाली ‘सफर’ ने बताया कि शुक्रवार को वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है। 
 
सफर के अनुसार, 'दिल्ली के कुछ क्षेत्रों विशेषकर दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पूर्वी हिस्सों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकती है। लेकिन शेष दिल्ली शहर में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहेगी।' हवा में पीएम 2.5 का स्तर 240 दर्ज किया गया और पीएम 10 का स्तर 413 रहा। पड़ोसी गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख