sundarkand
✕

प्रदूषण से यातायात पुलिस परेशान, डॉक्टरों ने दी यह सलाह...

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (12:27 IST)
नई दिल्ली। डॉक्टरों ने दिल्ली यातायात पुलिस के जवानों को एक स्वस्थ जीवन शैली और वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए ड्यूटी के दौरान प्रदूषण मास्क लगाने की सलाह दी है।
 
तीन दिवसीय एक स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के बाद जारी एक बयान में पुलिस ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मियों को खराब मौसम परिस्थितियों, धूल, प्रदूषण, गर्मी और सर्दी का सामना करना पड़ता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
 
इसमें बताया गया है कि शिविर में रोजाना करीब 500 जवानों की अलग-अलग तरह की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। कल 516 जवानों की फेफड़े संबंधी और बोन डेनसिटी सहित अन्य चीजों की जांच की गई।
 
डॉक्टरों ने महसूस किया कि पुलिस के कई जवान काम संबंधी तनाव से ग्रस्त हैं और कई अन्य जवान तनाव और श्वसन समस्याओं सहित कम बोन डेनसिटी (हड्डियों की कमजोरी) से पीड़ित हैं।
 
इसमें बताया गया है कि यातायात पुलिस के जवानों को ड्यूटी के दौरान प्रदूषण मास्क लगाने, प्रणायाम करने, अनुलोम-विलोम करने, ध्यान का प्रयास करने और स्वास्थ्यकर भोजन लेने की सलाह दी गई है। (भाषा)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख