Hanuman Chalisa

दिल्ली में 6 दिन की भीषण गर्मी के बाद झमाझम, 28.8 मिलीमीटर बारिश होने से मिली राहत

Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (00:09 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 28.8 मिलीमीटर वर्षा होने के साथ ही दिल्लीवासियों का मानसूनी बारिश का लंबा इंतजार समाप्त हुआ तथा अगले 2-3 दिन तक और वर्षा होने की संभावना है। यह इस साल जुलाई में अधिकतम वर्षा है। यहां 6 दिन की भीषण गर्मी के बाद यह बारिश हुई।
 
शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार शाम 5.30 बजे तक 28.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। पालम, लोधी रोड, रिज, आयानगर, नजफगढ़ और खेलकूद परिसर में क्रमश: 25.8, 23.2, 13.2, 19.9, 4 और 7 मिलीमीटर वर्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्थान पर 65 मिलीमीटर से अधिक वर्षा भारी वर्षा मानी जाती है।
 
भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून दबाव का क्षेत्र हिमालय की तलहटी से दक्षिण की ओर थोड़ा आगे बढ़ा है। अब यह पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश से लेकर नगालैंड तक फैला हुआ है।
 
अधिकारियों के अनुसार 1 से 15 जुलाई के बीच सफदरजंग वेधशाला ने 55.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जो इस अवधि के दौरान पिछले 30 साल के औसत 88.3 मिलीमीटर से 61.5 फीसद कम है।
 
5 जुलाई को मानसून के आगमन के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में 54.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। महीने के पहले 5 दिन में बस 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 64 और 96 फीसद के बीच रही। 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख