Hanuman Chalisa

दिल्ली में 12 सालों में रविवार दिसंबर का सबसे ठंडा दिन, पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

रविवार, 23 दिसंबर 2018 (13:54 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 12 साल में रविवार को दिसंबर का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में हल्की धुंध छाए रहने से दृश्यता थोड़ी कम हो गई थी।
 
मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक पिछले 12 सालों में दिसंबर महीने में दूसरा न्यूनतम तापमान 29 दिसंबर 2007 को दर्ज किया गया था जिस दिन तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 4 डिग्री कम रहने की संभावना है। विभाग के डेटा के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 26 दिसंबर 1945 का है जिस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह हल्की धुंध छाई रही जिससे कई जगहों पर दृश्यता थोड़ी घट गई। पालम में दृश्यता 300 मीटर तक दर्ज की गई जबकि सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर रही। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
 
अधिकारी ने बताया कि दिन बढ़ने के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम में धुंध भी छाई रहेगी। विभाग के मुताबिक सुबह के 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई। ठंडी हवाएं चलने के साथ ही शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: CJP संसद मार्च पर अड़ी, दिल्ली में धारा 163 लागू

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

Top News 20 July: संसद का मानसून सत्र, CJP का संसद मार्च, स्पेन बना फीफा वर्ल्ड चैंपियन

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

अगला लेख