dharma sangrah
✕

प्रधानमंत्री 24 कैरेट का सोना, उनकी मंशा पर शक मत कीजिए : राजनाथ

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (09:01 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर मुसलमानों में गलतफहमी पैदा करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री 24 कैरेट का सोना हैं और उनकी मंशा पर शक नहीं किया जाना चाहिए।

महरौली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कोई भी मूल निवासी मुस्लिम भाई पर उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिए मुसलमानों में डर भरा जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री 24-कैरेट हैं। उनकी मंशा पर शक नहीं किया जा सकता।

राजनाथ ने कहा कि यह सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' में भरोसा करती है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। सिंह ने कहा, मेरा मानना है कि नेताओं को वादे नहीं करने चाहिए, और अगर वे करते हैं, तो फिर उन्हें निभाने के लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना चाहिए।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख