dharma sangrah
✕

मौत की सजा के लिए फांसी बेहतर विकल्प

Updated: मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (20:07 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सजा-ए-मौत के लिए फांसी को सबसे बेहतर विकल्प, जबकि जहरीली सुई और अन्य उपायों को तुलनात्मक दृष्टि से अमानवीय बताया है।
 
केंद्र सरकार ने मौत की सजा के तरीकों में बदलाव को लेकर ऋषि मल्होत्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को हलफनामा दायर करके फांसी को सजा-ए-मौत का सबसे बेहतर विकल्प करार दिया है।
 
सरकार का कहना है कि जहरीली सुई लगाकर, गोली मारकर, करंट या गैस चैंबर जैसे तरीकों को अपनाना फांसी की तुलना में अमानवीय है। न्यायालय ने पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या सजा-ए-मौत में फांसी के अलावा कोई और वैकल्पिक तरीका भी हो सकता है। इसी के बाद केंद्र सरकार ने न्यायालय में हलफनामा दायर किया है।
 
याचिकाकर्ता ने फांसी को मौत का सबसे दर्दनाक और बर्बर तरीका बताते हुए जहरीली सूई लगाने, गोली मारने, गैस चैंबर या बिजली के झटके देने जैसी सजा की मांग की थी। (वार्ता)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

अगला लेख