biodatamaker

हैलो..दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं, पाकिस्तान से...

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (15:53 IST)
नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पा‍किस्तान में ही ऐश कर रहा है। पाकिस्तान लाख इंकार करे कि दाऊद वहां नहीं है, लेकिन उसके झूठ का खुलासा हो जाता है। गृह मंत्रालय ने भी पुष्टि की है ऑडियो टेप में सुनाई दे रही आवाज दाऊद की ही है। बताया जाता है कि दाऊद कराची में है। 
 
दरअसल, टीवी चैनल सीएनएन न्यूज ने दावा किया है कि उसके रिपोर्टर ने दाऊद से फोन पर बात की है। हालांकि इंटरव्यू देने से दाऊद ने यह कहकर इंकार कर दिया कि उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, इसलिए वह बात नहीं कर सकता। 
 
चैनल का दावा है कि उसके रिपोर्टर ने जब दाऊद को फोन लगाया तो उसने ब्लडे प्रेशर बढ़ने की बात कहते हुए अपने सहयोग जावेद चोटरानी से बात करने को कहा। हालांकि चोटरानी से भी ज्यादा बात नहीं हुई, लेकिन चैनल का दावा है कि गृह मंत्रालय ने ऑडियो में दाऊद और जावेद की आवाज की पुष्टि की है। चैनल के मुताबिक दाऊद से उसकी पाकिस्तान के नंबर पर हुई बात इसी वर्ष मई माह की है। 
 
बीमार नहीं है दाऊद : इस बीच, यह भी दावा किया जा रहा है कि दाऊद पूरी तरह से स्वस्थ है और पाकिस्तान में है। दाऊद को न तो हार्ट अटैक आया था और न ही उसे गैंगरीन जैसी कोई बीमारी है। उसका ब्लड प्रेशर जरूर बढ़ गया था। चैनल के मुताबिक दाऊद की आवाज की पुष्टि उन लोगों के बीच भी कराई गई जो पिछले कई सालों से मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन को ट्रैक कर रहे हैं। 
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख