suvichar
✕

पुलिस बलात्कार के आरोपी दाती महाराज के आश्रम गई

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (22:43 IST)
जयपुर/दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एक टीम एक शिष्या के साथ बलात्कार करने के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज के राजस्थान स्थित एक आश्रम में गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम के साथ बलात्कार पीड़िता भी थी। टीम को दाती महाराज पाली स्थित आश्रम में नहीं मिला था।
 
 
उन्होंने कहा कि टीम ने पीड़िता के आरोपों की पुष्टि के लिए आश्रम का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने टीम द्वारा मांगी गई मदद को उपलब्ध कराया। महिला ने गत रविवार को दक्षिण दिल्ली में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दाती महाराज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह मामला अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था।
 
महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसने अपनी शिकायत में स्वयंभू बाबा के 2 पुरुष शिष्यों के भी नाम लिए। दिल्ली महिला आयोग ने हाल में दाती महाराज को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।
 
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह देश छोड़कर नहीं जा पाए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 1 दशक से दाती महाराज की एक शिष्या थी लेकिन उसके साथ बलात्कार किए जाने के बाद वह राजस्थान में अपने घर लौट गई थी।
 
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि अपराध शाखा की एक टीम सबूत इकट्टा करने के लिए शनिवार को राजस्थान में दाती महाराज के आश्रम में गई थी। महाराज आश्रम में नहीं था और टीम के शुक्रवार को दिल्ली लौटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। (भाषा)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख