sundarkand
✕

राहत, PAN को आधार से जोड़ने की तारीख बढ़ी

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (14:23 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने स्थायी खाता नंबर (पैन) को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि तीन महीने बढ़ाकर अगले वर्ष 31 मार्च कर दी है।
 
महाधिवक्ता केके वेणुगोपाल ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में इस मामले से जुडी सुनवाई के दौरान बताया था सरकार विभिन्न सेवाओं और कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को आवश्यक बनाने की अंतिम तिथि को 31 मार्च तक बढ़ाएगी। यह तीसरा मौका है जब सरकार ने निजी करदाताओं के पैन नंबर को आधार से जोड़ने के लिए समय सीमा में बढ़ोतरी की है। 
 
वित्त मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह सामने आया है कि कुछ करदाताओं ने अभी तक पैन को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2017 थी। इसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया गया है।
 
देश में कुल 33 करोड़ पैन धारक हैं जिसमें से पिछले महीने तक 13.28 करोड़ पैनधारकों ने आधार को जोड़ा है। सरकार ने अगस्त में चार माह के लिए समय सीमा को बढ़ाया था। 
 
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान कहा था कि वह आधार को आवश्यक बनाए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पांच सदस्यीय संविधान पीठ का गठन कर सकता है। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

अगला लेख