suvichar
✕

दलित हिंसा के बाद हालात सुधार पर, कई जगह कर्फ्यू जारी

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (12:31 IST)
नई दिल्ली। देशभर में दलित आंदोलन के चलते भड़की हिंसा के बाद यूं तो हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कहीं कहीं अब भी तनाव बरकरार है। मध्यप्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित सर्वाधिक प्रभावित जिले ग्वालियर, भिंड और मुरैना में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन वहां कर्फ्यू जारी है। वहीं राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार को आगजनी की घटनाएं सामने आईं। जिले के हिंडौन कस्बे में अभी भी कर्फ्यू जारी है। 
 
मध्यप्रदेश के कई जिलों में सोमवार को दलित आंदोलन के दौरान हिंसा के बाद अब ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले में स्थितियां सामान्य होने की ओर आ रही हैं। तीनों जिलों में आज सुबह कर्फ्यू में कुछ देर के लिए ढील दी गई। ग्वालियर जिला मुख्यालय के तीन थाना क्षेत्रों में जहां सुबह छह से आठ बजे के बीच दो घंटे की ढील दी गई, वहीं भिंड-मुरैना में यह ढील 10 से 11 बजे के बीच एक घंटे की रही।
 
इस दौरान सभी क्षेत्रों में स्थितियां शांत रहीं। हालांकि भिंड में इस दौरान भी पुलिस की सख्ती के कारण लोग सड़कों पर नहीं उतरे, वहीं मुरैना में भारी संख्या में लोग रोजमर्रा का सामान जुटाने घरों से बाहर निकले। ग्वालियर में भी सुबह-सुबह लोगों ने घरों से निकलकर जरूरी सामान की व्यवस्था की। 
 
ग्वालियर के गोला का मंदिर, मुरार और थाटीपुर के साथ डबरा तहसील के दोनों थाना क्षेत्रों में आज भी कर्फ्यू जारी रहेगा। डबरा में आठ से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। पूरे जिले में धारा 144 आज भी जारी रहेगी। भिंड और मुरैना में सोमवार से बंद इंटरनेट सेवाएं अभी तक दोबारा शुरू नहीं की गई हैं, जबकि ग्वालियर में प्रशासन ने मंगलवार देर शाम इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दीं। तीनों ही जिलों में स्कूल और कॉलेज भी तीसरे दिन भी बंद हैं।
 
हिंडौन में कर्फ्यू, अलवर में निषेधाज्ञा : राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन कस्बे में दूसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को दोपहर एक बजे तक बढ़ा दिया है। जिला कलेक्टर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि शहर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कल से शहर में हिंसा की कोई ताजा घटना नहीं हुयी है लेकिन एहतियात के तौर पर कर्फ्यू को दोपहर एक बजे तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और स्कूल कॉलेज बंद हैं, लेकिन परीक्षाएं बदस्तूर जारी हैं। 
 
अलवर में भारत बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर प्रतिबंधित की गई इंटरनेट सेवाओं को मध्य रात्रि से बहाल कर दिया गया है। हालांकि धारा 144 अभी 2 दिन और लागू रहेगी। जिला कलेक्टर ने दावा किया कि जिले में स्थिति पूरी तरह से निंयत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर हुड़दंगियों को रोकने के लिए बुलाई गई फोर्स की 20 कंपनियां के जवान अलवर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैगमार्च कर रहे हैं। 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: मैं चाहता हूं मुझ पर 100 FIR हो, मेरे लिए हर FIR मेडल है : राहुल गांधी

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

अगला लेख