suvichar

दलित संगठनों की दिल्ली में विशाल मार्च की धमकी

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (22:53 IST)
नई दिल्ली। दलित संगठनों ने एससी/ एसटी अत्याचार निवारण संबंधी कानून पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ 'भारत बंद' के दौरान दलितों द्वारा हिंसा फैलाए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सोमवार को आगाह किया कि यदि 15 अगस्त तक केंद्र ने यह मसला नहीं सुलझाया तो सितंबर में दिल्ली में विशाल मार्च आयोजित किया जाएगा।


दलितों एवं आदिवासियों के संगठनों को मिलाकर बने ऑल इंडिया एससी/ एसटी समाज के संयोजक अशोक भारती ने 'भारत बंद' के बाद आरोप लगाया कि 'आगरा, ग्वालियर, बाड़मेर समेत कई स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी समेत अगड़ी जाति के संगठनों ने दलितों के जुलूस पर हमले किए।

अशोक भारती ने यह भी आरोप लगाया कि दलितों के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उमड़े लोगों को देखकर सरकार घबरा गई और उसने दलित संगठनों को बदनाम करने के लिए अराजक तत्‍वों का इस्तेमाल करके दलितों पर हमले कराए।
उन्होंने सवाल किया, यदि दलित इतने बाहुबली हैं तो उन्हें रोजाना क्यों मारा जा रहा है? हमने कोई हिंसा नहीं की है। हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। यदि कुछ जगहों पर हिंसा हुई है तो वह प्रशासन की विफलता थी। जिन जगहों पर स्थानीय प्रशासन ने दलित संगठनों के सहयोग से इंतजाम किए वहां प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

उन्होंने कहा कि दलित संगठनों ने एससी/ एसटी उत्पीड़न निवारण कानून पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की समीक्षा समेत न्यायपालिका में एससी, एसटी के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।

उन्होंने संगठन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें पूरी करने में विफल रहती है तो सितंबर में दिल्ली में विशाल मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे। (वार्ता)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

Qualcomm Snapdragon 8 Elite : 22 सितंबर को दो नए चिपसेट का होगा खुलासा

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

अगला लेख