ramcharitmanas
✕

पश्चिम बंगाल में 'बुलबुल' की तूफानी दस्तक, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं

Updated: रविवार, 10 नवंबर 2019 (12:38 IST)
पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर आखिर चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' ने अपनी दस्‍तक दे दी है। इसके पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से होते हुए उत्तर-पूर्व में बांग्लादेश की ओर बढ़ने की संभावना है। तूफान 'बुलबुल' की वजह से पूरे इलाके में भारी बारिश हो रही है। उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इसके 70 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में समुद्र में स्थिति काफी गंभीर रहेगी। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे सुधार होगा। विभाग ने मछुआरों को अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' तटीय बांग्लादेश और इससे सटे दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर पड़ सकता है। तेज हवाओं की चपेट में आने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने 7 जिलों के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। दूसरी ओर प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। लाखों को प्रभावित इलाकों से निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे खुद स्थिति की निगरानी कर रही हैं और 'बुलबुल' तूफान से लड़ने के लिए प्रशासन हरसंभव इंतजाम कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से शांति कायम रखने और परेशान न होने का आग्रह किया है।

बांग्लादेश के कनिष्ठ आपदा प्रबंधन मंत्री एनामुर रहमान के मुता‍बिक, 18 लाख से अधिक लोगों को शनिवार शाम तक सुरक्षित निकाला गया। शनिवार सुबह तक 5000 से अधिक आश्रयगृह तैयार किए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बांग्लादेश की नौसेना और तटरक्षक बल को तैयार रखा गया है। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख