dharma sangrah

तेजी से बढ़ रहा है Cyclone Mocha, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 12 मई 2023 (09:11 IST)
Cyclone Mocha news : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुसार, चक्रवात 'मोचा' तेजी से बढ़ रहा है और शुक्रवार सुबह यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसके परिणामस्वरूप 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बांग्लादेश-म्यांमा तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। IMD ने अलर्ट जारी कर मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।
 
आईएमडी के मुताबिक शाम 5:30 बजे, चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रहेगा।
 
मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात मोखा शुक्रवार को और तेज होगा और कॉक्स बाजार और म्यांमा में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
 
बंगाल की मध्य खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नौकायन करने वालों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है। मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। कॉक्स बाजार के पास बांग्लादेश के निचले तटीय क्षेत्र के लिए 1.5-2 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।
 
चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख