sundarkand

Cyclone Biporjoy : चक्रवात की वजह से 76 ट्रेनें रद्द, 143 रेलगाड़ियां प्रभावित

Updated: गुरुवार, 15 जून 2023 (07:41 IST)
Cyclone Biporjoy Update: पश्चिम रेलवे ने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के आज शाम गुजरात में टकराने के अनुमान की पृष्ठभूमि में एहतियात के तौर पर 76 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। 36 रेलगाड़ियों को गंतव्य से पहले रोका जा रहा है।
 
पश्चिम रेलवे अनुसार, चक्रवात के गुजरात तट पर पहुंचने के अनुमान के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और 7 ट्रेन को रद्द किया गया है, 3 ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि 4 अन्य ट्रेन को उनके तय स्टेशन से इतर स्टेशन से चलाया जाएगा।
 
चक्रवात के कारण 76 ट्रेन रद्द की गई हैं, 36 ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि 31 ट्रेन को उनके तय स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से चलाया जाएगा।
 
गुजरात के कच्छ जिले में जखौ बंदरगाह के पास चक्रवात 'बिपरजॉय' की संभावित दस्तक से पहले राज्य प्रशासन ने तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर स्थानांतरित कर दिया है। बचाव एवं राहत उपायों के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 'बिपरजॉय' आज शाम को 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में जखौ बंदरगाह के पास पहुंचेगा और इस दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मई 2021 में 'ताउते' चक्रवात के बाद दो साल के भीतर राज्य में आने वाला यह दूसरा चक्रवात होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख