dharma sangrah
✕

नोटबंदी, नोटबंदी, बैंकों के पास बदलने के लिए पर्याप्त नोट-आरबीआई

#नोटबंदी

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (15:10 IST)
मुंबई। बैंकों और एटीएम मशीनों के पास पुराने बंद हो चुके 500, 1,000 रुपए के नोटों को बदलने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस स्थिति के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंकों के पास बदलने के लिए पर्याप्त मुद्रा उपलब्ध है और लोगों को धैर्य रखना चाहिए।
केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त नकदी उपलब्ध है। देशभर में सभी बैंक शाखाओं पर नकदी पहुंचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बैंक शाखाओं ने 10 नवंबर 2016 से ही नोट बदलना शुरू कर दिया है। बयान में कहा गया है कि 500 और 1,000 का नोट बंद करने के बाद उसने देशभर में 2,000 का नया नोट और अन्य मूल्य मुद्राओं में इन्हें बदलने की व्यवस्था की है।
 
केंद्रीय बैंक ने हालांकि स्वीकार किया कि बैंकों को एटीएम पर इसकी समुचित व्यवस्था में कुछ समय लगेगा। 18 नवंबर तक आम जनता एटीएम से प्रतिदिन अधिकतम 2,000 रुपए तक निकाल सकेगी। उसके बाद प्रति कार्ड 1 दिन में एटीएम से 4,000 रुपए तक निकाले जा सकेंगे। कुछ एटीएम ने शुक्रवार सुबह से परिचालन शुरू कर दिया है, क्योंकि बैंक इन मशीनों से 2,000 रुपए तक की निकासी की व्यवस्था कर पाए हैं।
 
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बैंकों के बाहर पुराने नोट बदलवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें रहीं। बैंक ग्राहकों की परेशानियों के बीच मुंबई उपनगर में लाइन में लगे एक 73 वर्षीय व्यक्ति विश्वनाथ वारतक की शुक्रवार को मृत्यु हो गई। इस बीच एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने बताया कि 10 से 11 नवंबर तक 2 बजे तक बैंक ने 53,000 करोड़ रुपए जमा किए हैं। एसबीआई ने 1,500 करोड़ रुपए की करेंसी बदली भी है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख