Hanuman Chalisa
✕

जा‍निए नोटबंदी से किसे हो रहा है सबसे ज्यादा फायदा...

Updated: रविवार, 4 दिसंबर 2016 (12:45 IST)
नई दिल्ली। सरकार के नोटबंदी के कदम से वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) स्टार्टअप्स को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। इन कंपनियों के कारोबार में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी महीनों में इन कंपनियों की नियुक्ति योजना में उल्लेखनीय इजाफा हो सकता है।
 
आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा की थी। उसके बाद से ई-वॉलेट कंपनियों मसलन पेटीएम, पेयू इंडिया, मोबीक्विक और फ्रीचार्ज के जीएमवी तथा उनके प्लेटफार्म से लेन-देन में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।
 
विशेषज्ञों का कहना कि इस कदम से इन कंपनियों की नियुक्ति जरूरतों तथा कार्यबल पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इसके अलावा कंपनियों के कारोबार में इजाफे से प्रौद्योगिकी से संबंधित पद बढ़ेंगे।
 
मोबिक्विक के मुख्य परिचालन अधिकारी मृणाल सिन्हा ने कहा, 'हमें जोरदार वृद्धि देखने को मिली है। हमारे उपयोक्ताओं की संख्या चार करोड़ पर पहुंच गई है। हमनें 1,50,000 दुकानदारों को जोड़ा है। इस तरह हम सीधे ढाई लाख रिटेलरों को उपलब्ध हैं।'
 
एंटल इंटरनेशनल, जयपुर के प्रबंध भागीदार नरेश शर्मा ने कहा, 'पेटीएम और मोबीक्विक ने पहले ही छोटे व्यापारियों तक पहुंचने के लिए कदम उठाए है। इन कंपनियों में बड़े पैमाने पर नए पदों का सृजन होगा।'
 
पेटीएम, टाइगर ग्लोबल, सैफ पार्टनर्स तथा जीआईसी द्वारा वित्तपोषित डील्स मार्केटप्लेस, लिटल के प्लेटफार्म पर भी नोटबंदी के बाद लेनदेन में जोरदार इजाफा हुआ है। लिटल के मुख्य कार्यकारी एवं सह संस्थापक मनीष चोपड़ा ने कहा, 'निश्चित रूप से प्रतिभाओं की मांग में इजाफा होगा।' (भाषा) 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख