suvichar

बड़ी खबर! यहां दो दिसंबर तक ही चलेंगे 500 के पुराने नोट

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (11:54 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल पंपों और हवाई अड्डों पर 500 रुपए के पुराने नोट अब दो दिसंबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे, पहले यह समयसीमा 15 दिसंबर तक थी। सरकार ने समयसीमा घटाकर दो दिसंबर कर दी।
 


 
 
सरकार ने कहा है कि पेट्रोल पंप पर ईंधन खरीदने और हवाईअड्डों पर विमान यात्रा के टिकट खरीदने के लिए 500 रुपए के पुराने नोट दो दिसंबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
 
सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि तीन दिसंबर 2016 से सरकारी पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल और गैस आदि खरीदने में पुराने 500 रुपए के नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा हवाईअड्डों की खिड़की पर हवाई यात्रा के लिए भी तीन दिसंबर से पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
 
इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान में भी तीन दिसंबर से 500 रुपए के पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे पहले सरकार ने कहा था कि दो दिसंबर तक 500 और 1,000 रुपए के नोट से टोल भुगतान हो सकेगा। तीन दिसंबर के बाद 15 दिसंबर तक केवल 500 रुपए के नोट ही स्वीकार किए जाएंगे। लेकिन अब इस योजना को त्याग दिया गया है। दो दिसंबर के बाद टोल भुगतान में 500, 1000 रुपए के पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 
 
सरकार ने गत आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपए के नोट अमान्य कर दिए थे। हालांकि कुछ जरूरी सेवाओं के भुगतान में इनका इस्तेमाल शुरू में 72 घंटे के लिए और फिर बढ़ाकर 24 नवंबर तक जारी रखा गया था। बाद में इसमें संशोधन करते हु्ए कहा गया कि बिजली बिल, पानी, स्कूल फीस, प्री-पेड मोबाइल कूपन, ईंधन और एयरलाइन के टिकट खरीदने के लिए केवल 500 रुपए के पुराने नोट इस्तेमाल किया जा सकेंगे।
 
ताजा अधिसूचना के मुताबिक बिजली, पानी के बिल का भुगतान, रेलवे टिकट खरीदने तथा सार्वजनिक क्षेत्र के परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए टिकट खरीदने में पुराने 500 रुपए के नोट 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे लेकिन पेट्रोल पंप और हवाईअड्डों से हवाई टिकट खरीदने के लिए तीन दिसंबर से इन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
तीन दिसंबर 2016 से आपको यदि हवाईअड्डे पर विमान यात्रा का टिकट खरीदना है, पेट्रोल पंप पर ईंधन खरीदना है अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल का भुगतान करना है तो यह काम केवल नए नोट से भुगतान करके ही किया जा सकेगा। बैंकों के डेबिट, क्रेडिट कार्ड पहले की तरह इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
 
सरकार ने इन सुविधाओं में पुराने नोट का इस्तेमाल करते हुए कालेधन को निकाले जाने की रिपोर्ट मिलने के बाद यह कदम उठाया है। (भाषा) 
Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख