Hanuman Chalisa

वेतन की आस में फिर कतार, सरकार ने लगाई सेना...

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (10:35 IST)
नई दिल्ली। महीने का आज पहला दिन और वेतन दिवस है और नोटबंदी के बीच सुबह से ही बैंकों और एटीएम के बाहर कतारें दिखाई दे रही है। सरकार ने नकदी की कमी को देखते हुए सेना की मदद ली है। 200 जवानों को आरबीआई की मैसूर प्रिंटिंग प्रेस में मदद के लिए कहा गया है।  
 
इस बीच बैंकों ने भी कमर्चारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नकदी का विशेष बंदोबस्त करने की कोशिश की है। जिन बैंकों की शाखाएं कर्मचारियों के वेतन खाते संचालित करती है उन्हें 30 प्रतिशत ज्यादा नकदी दी जाएगी। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया गया है।
 
वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार बैंकों को अतिरिक्त नकदी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है ताकि वेतनभोगियों और पेंशनर्स को नकदी लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
 
बताया जा रहा है कि अब सरकार 2000 के मुकाबले 500 के नोटों की छपाई पर विशेष जोर दे रही है। इससे लोगों की परेशानी कम होगी। 
 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने 8 नवंबर की रात नोटबंदी की घोषणा की जिसके तहत 500 व 1000 रुपए के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से ही बैंकों में भारी भीड़ है जबकि ज्यादातर एटीएम तो अब तक परिचालन में नहीं आए हैं।
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

अगला लेख