dharma sangrah

निस्केयर और निस्टैड्स को मिलाकर बना सीएसआईआर का नया संस्थान

Updated: शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (12:48 IST)
नई दिल्ली, (इंडिया साइंस वायर) वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से सम्बद्ध दो प्रमुख संस्थानों, राष्ट्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और विकास अध्ययन संस्थान (NISTADS) तथा राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना स्रोत संस्थान (NISCAIR) के विलय पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

इन दोनों संस्थानों को मिलाकर अब एक नई संस्था का गठन किया गया है, जिसे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च (NIScPR) नाम दिया गया है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने नयी गठित संस्था का उद्घाटन किया है।

NIScPR के गठन का उद्देश्य विज्ञान संचार को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नीतिगत विषयों पर भी शोध को बढ़ावा देना है, जिससे उन सभी नीतियों का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। इसके साथ ही, विज्ञान की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना भी इस नयी गठित संस्था का उद्देश्य है। इन दोनों संस्थानों के विलय से अधिक संसाधनों और कम खर्च से बेहतर परिणाम प्राप्त करने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना स्रोत संस्थान (NISCAIR) पिछले करीब छह दशकों से विज्ञान संचार के क्षेत्र में काम कर रहा है।

विज्ञान संचार के क्षेत्र में कार्यरत निस्केयर को देश के प्रमुख संस्थान के रूप में जाना जाता रहा है। वहीं, राष्ट्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और विकास अध्ययन संस्थान (NISTADS) को मुख्य विज्ञान, समाज और राज्यों के बीच संवाद के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन के लिए जाना जाता रहा है।

इस अवसर पर डॉ हर्ष वर्धन ने कहा कि “नये भारत के निर्माण का जो सपना प्रधानमंत्री जी ने देखा है, उसमें सबसे अधिक भूमिका विज्ञान की रहने वाली है।” उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर की चुनौतियों के समाधान में हमारे वैज्ञानिकों का योगदान सर्वाधिक है। समस्याओं से लड़ने में विज्ञान, वैज्ञानिक और विज्ञान आधारित संस्थाओं की भूमिका बेहद अहम है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने दृष्टिकोण में भी परिवर्तन करने की जरूरत है। यह संभव है कि हम जो शोध-कार्य कर रहे हैं, उससे हमें व्यक्तिगत लाभ हो, लेकिन समाज को कोई लाभ न हो। इसलिए, आने वाले समय में जनता के हित को ध्यान में रखते हुए हमें अपने शोध-कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चहिए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख