Daily Horoscope
✕

अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली 8 साल में सबसे कम प्रदूषित, CSE की रिपोर्ट में दावा

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (07:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली को इस वर्ष सर्दियों में प्रदूषण से राहत मिलती दिखाई दे रही है। थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट’ (CSE) के अनुसार, इस साल अक्टूबर से नवंबर तक की अवधि दिल्ली में पिछले 8 वर्षों में सबसे कम प्रदूषित रही है और इस बार सर्दियों के मौसम में अब तक कोई गंभीर स्मॉग नहीं हुआ है।
 
सीएसई की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉयचौधरी ने कहा, 'गर्म अक्टूबर में दीवाली, फसल में आग लगने की घटनाओं में कमी, प्रदूषण के पूर्वानुमान के आधार पर पहले से की गई कार्रवाई, और अक्टूबर में विस्तारित वर्षा सहित अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों, सभी ने शुरुआती सर्दियों के प्रदूषण के स्तर को कम करने में योगदान दिया है।'
 
हालांकि उन्होंने कहा ‍कि बाद में प्रदूषण के स्तर में और अधिक उछाल आ सकता है जैसा कि आमतौर पर पिछले वर्षों में देखा गया है। सर्दियों के प्रदूषण को संतोषजनक स्तर पर लाने के लिए पहले से किए गए मजबूत उपायों और स्थानीय स्रोतों पर साल भर ठोस कार्रवाई की जरूरत है।
 
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख