Daily Horoscope
✕

सस्ता हुआ क्रूड ऑइल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Updated: शनिवार, 2 जुलाई 2022 (10:07 IST)
नई दिल्‍ली। तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने सप्‍लाई बढ़ाने का संकेत दिया है, साथ ही वैश्विक इकॉनॉमी में मंदी आने की आशंका से ईंधन की खपत घटने का अनुमान है। इन कारणों की वजह से वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल का भाव गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने इस बीच शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में अब भी पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर बिक रहा है। सरकारी रिफाइनरी कंपनियों को रूस से सस्‍ता तेल मिल रहा है। यही कारण है कि 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

CM योगी की युवाओं को सलाह, कहा- AI का उपयोग करें, लेकिन माटी की सुगंध न भूलें

अगला लेख