Hanuman Chalisa
✕

सीआरपीएफ जवानों की पिटाई का वीडियो असली, एफआईआर दर्ज

Updated: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (13:13 IST)
श्रीनगर/ नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर 9 अप्रैल को हुए उपचुनाव के दौरान कुछ युवकों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों की पिटाई करने वाला वीडियो सामने आने पर सुरक्षा बल की ओर से की गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 
सीआरपीएफ के कार्यवाहक महानिदेशक सुदीप लखटकिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमारी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कानून अपना काम करेगा। जम्मू-कश्मीर सरकार का कहना है कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने वाले युवकों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की संभावना है।
 
सीआरपीएफ के महानिरीक्षक रविदीप सिंह साही ने श्रीनगर में कहा था कि जांच के दौरान हमें पता लगा कि यह वीडियो प्रामाणिक है। हमने घटना के स्थान तथा इसमें शामिल बल की कंपनी की पहचान कर ली है। उन्होंने कहा कि यह घटना मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चडूरा विधानसभा क्षेत्र के क्रालपोरा इलाके में हुई।
 
उन्होंने कहा कि हमने सभी तथ्य एकत्र कर लिए हैं और आधिकारिक रूप से चडूरा पुलिस स्टेशन को अवगत करा दिया गया है। हमारे जवानों के साथ ऐसा करने वालों से हम कानूनी तरीके से निपटेंगे। हम इस पर कार्रवाई करेंगे।
 
जम्मू में उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाएं बिलकुल स्वीकार्य नहीं हैं। कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह देखने वाली बात है कि जवानों ने कितना धैर्य दिखाया है। हमारे सुरक्षा बल अनुशासित हैं। जवानों ने सर्वोच्च दर्जे का धैर्य बनाए रखा है। 
 
इस बीच लखटकिया और गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा मामलों की विशेष सचिव रीना मित्रा कश्मीर घाटी में सुरक्षा हालात का जायजा लेने कल श्रीनगर जाएंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो दिवसीय यात्रा में दोनों वरिष्ठ अधिकारी सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और हालात का जायजा लेंगे। (भाषा) 
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

अगला लेख