Hanuman Chalisa
✕

आज भ्रष्टों के लिए जवाबदेही का दिन : पीयूष गोयल

Updated: मंगलवार, 16 मई 2017 (18:06 IST)
नई दिल्ली। सरकारी एजेंसियों द्वारा कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के परिसरों और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से कथित तौर पर जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि यह भ्रष्टों के लिए जवाबदेही का दिन है। तीन साल पहले आज ही के दिन भाजपा सत्ता में आई थी।
 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने चिदंबरम के उन दावों को खारिज कर दिया कि उन्हें अखबारों में सरकार की आलोचना से जुड़े स्तंभ लिखने की वजह से निशाना बनाया गया और दावा किया कि यह मुद्दा इसलिए है, क्योंकि विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से लाभ लेने वालों ने उनके बेटे के स्वामित्व वाली फर्म को रुपए दिए।
 
गोयल ने बताया, पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री के स्तंभों से यमुना में आग नहीं लग गई। सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे कार्ति से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी वर्ष 2007 में आईएनएक्स मीडिया नाम की फर्म के विदेशी निवेश क्लीयरेंस में मंजूरी के लिए कथित पक्ष लेने के मामले से जुड़ी है।
 
इसके साथ ही आयकर विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में कम से कम 22 जगहों पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और अन्य से जुड़े 1000 करोड़ के कथित बेनामी सौदों के आरोप में भी छापेमारी की। गोयल ने यह भी कहा कि सत्ता में अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा ने एक ईमानदार, घोटाला मुक्त सरकार, एक निर्णायक नेतृत्व और गरीबों का हिमायती शासन दिया है। (भाषा)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख