Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी और NSA डोभाल पर हमले की साजिश रच रहा है जैश-ए-मोहम्मद

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (10:28 IST)
जबसे भारत ने आर्टिकल 370 हटाया है, तब से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल पर जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की योजना तैयार की है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से घाटी में आतंकी गतिविधियों में काफी कमी आ गई है, क्योंकि इन आतंकियों को स्थानीय स्तर पर कोई समर्थन अब नहीं मिल रहा है, जैसा कि पहले मिला करता था।
ALSO READ: संयुक्त राष्‍ट्र में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को किया याद, दी बड़ी नसीहत
पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अब मोदी और डोभाल पर हमले की योजना तैयार कर रहा है। उसने हमले को अंजाम देने के लिए विशेष आतंकी दस्ता तैयार किया है और आईएसआई का एक मेजर इस हमले को लेकर जैश की मदद कर रहा है।
 
विदेशी खुफिया एजेंसी से मिली सूचना : जैश के पाकिस्तानी आतंकवादी शमशेर वानी और जैश सरगना के बीच हुई बातचीत का ब्योरा विदेशी खुफिया एजेंसी को पता चला है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जैश सितंबर में भारत में बड़े हमले करने की फिराक में है। खुफिया सूत्रों के अनुसार जैश के आतंकी जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और दिल्ली समेत कुल 30 अतिसंवेदनशील शहरों को निशाने पर ले सकते हैं और इसे देखते हुए पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
ALSO READ: पीएम मोदी ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित, भारत में स्वच्छता के लिए सम्मान
एनएसए अजित डोभाल की भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। डोभाल ने उरी आतंकी हमले के बाद पाक सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले के बाद एयरस्ट्राइक की रणनीति तैयार की थी। उसके बाद से ही पाक के आतंकी संगठन उन्हें मारने की फिराक में हैं।
 
तिलमिलाया हुआ है जैश-ए-मोहम्मद : भारतीय सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से आतंकियों का खात्मा किया है, उससे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद तिलमिलाया हुआ है। बालाकोट में आतंकी कैंप को ध्वस्त किए जाने के बाद से जैश की बौखलाहट और बढ़ गई थी।
 
बालाकोट में फिर आतंकी गतिविधियां : जिस बालाकोट में घुसकर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था, वहां फिर से आतंकी गतिविधि देखने को मिल रही है और फिर आतंकियों को ट्रेनिंग देकर भारत के खिलाफ हमला करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख